नगर के भीटी स्थित रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज में राज्य ललित कला अकादमी एवं वीना आर्ट गैलरी के तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री कृष्णा खंडेलवाल ने प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया और उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यशाला की संयोजिका वीना गुप्ता ने पर्यावरण, नारी सशक्तिकरण, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे विषयों पर किए गए कार्यों तथा लोककला व क्ले आर्टवर्क के माध्यम से प्राचीन परंपराओं को जीवंत रखने के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल से दूर रखना, उनकी छुट्टियों का सदुपयोग करना और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना रहा।
अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संयोजिका वीना गुप्ता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान रामकृष्ण, राघवेंद्र सिंह बघेल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, आशुतोष राय, सुधांशु, शिवम, श्रीकांत मंगलम, शशिकांत मंगलम, अमन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।