फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ ने सलेमपुर को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित स्वर्गीय विजय शंकर दुबे स्मृति द्विपक्षीय क्रिकेट प्रति
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर शनिवार को स्वर्गीय विजय शंकर दुबे स्मृति द्विपक्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सलेमपुर सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी और मऊ टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में मऊ ने सलेमपुर को 2 रन से हराकर प्रतियोगिता में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन

मऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निचले क्रम के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते पूरी टीम 27 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान जियाउर्रहमान ने 31 रन, सौरभ चौहान ने 23 रन, आर्यन ने 16 रन, नदीम ने 15 रन और अंबुज ने 11 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका।
सलेमपुर सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाज अनिल यादव और इशान मिश्रा ने 3-3 विकेट, आरुष मिश्रा ने 2 विकेट तथा शिवम और अंशुमान ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलेमपुर की टीम ने भी अंत तक कड़ा संघर्ष किया, लेकिन 32.5 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से शिवम ठाकुर ने 32 रन, इशान वर्मा और अनुज कुमार सिंह ने 23-23 रन, प्रियांशु रावत ने 12 रन तथा उत्कर्ष तिवारी ने 11 रन बनाए।
मऊ की ओर से गेंदबाज शौर्य साहू ने 3 विकेट, अंबुज ने 2 विकेट, आर्यन प्रजापति ने 2 विकेट और आदित्य सिंह ने 1 विकेट लिया, जबकि 2 खिलाड़ी रन आउट हुए। मऊ ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। शानदार गेंदबाजी के लिए शौर्य साहू को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
विज्ञापन

मैच में अंपायर की भूमिका प्रवीण चौरसिया और आर्यन चौरसिया ने निभाई, जबकि स्कोरिंग शिवम ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें