फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने खो दिया अनमोल रत्न

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कस्बा खास स्थित पं. ठाकुर दयाल स्मारक पं. गिरिजा शंकर संगीत महाविद्यालय परिसर में लता मंगेशकर की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धा समुन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि भारत ने लता मंगेशकर के रूप में एक अनमोल रत्न खो दिया। महाविद्यालय के प्रबंधक राजीव चौबे व संरक्षक बलवंत सिंह ने लता मंगेशकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षु जूही विश्वकर्मा ने ए मेरे वतन के लोगों गीत सुनाकर उनकी याद ताजा कर दी। प्रबंधक राजीव चौबे ने कहा कि लता मंगेशकर की कमी पूरी नहीं की जा सकती। भोजपुरी फिल्म से जुड़े योगेंद्र चौहान ने कहा कि लता जी अद्भुत प्रतिभा की धनी थीं। अंकित पांडेय ने अपने गीतों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। रूपेश सिंह ने उन्हें सरस्वती मां की उपाधि दी। एखलाक़ बावला ने उन्हें अपना आदर्श बताया। अंत में लोगों ने एक प्यार का नगमा है गीत गाकर उन्हें याद किया। इस अवसर पर प्रवीण पांडे, आरती चौहान, उत्कर्ष चौबे, गुलशन कुमार, अभिनंदन बरनवाल, आयुष यादव, पूजा, हरिप्रिया पांडे, शिवम सिंह, आंचल राजभर, उज्जवल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें