फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्सीजन प्लांट का कार्य शुरू, हर बेड पर होगी आक्सीजन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। लंबे इंतजार के बाद अब जिला महिला अस्पताल के सौ बेड के अब रोगियों को हर बेड पर ऑक्सीजन पाइप लाइन के जरिए आक्सीजन की सुविधा जल्द मिलने लगेगी। अस्पताल में आक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए रविवार को कवायद शुरू कर दी गई। जमीन को समतल करने के साथ प्लांट का लेआउट तैयार किया जा रहा है।प्रशासन की यह कवायद तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर भली की जा रही है, लेकिन भविष्य में इसका लाभ भी अस्पताल में भर्ती हर मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से पूर्व प्रशासन इसके रोकथाम को लेकर युद्धस्तर पर प्रयास में जुटा है।इसीक्रम में पीएम केयर फंड से महिला जिला अस्पताल में 100 बेड की क्षमता वाला आक्सीजन प्लांट लगाया जाना है। जिसको लेकर बीते शुक्रवार की शाम पांच बजे सीडीओ राम सिंह वर्मा सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह केे साथ महिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल परिसर के पीछे खाली जगहों के साथ ही परिसर के दूसरे खाली जगहों का स्थलीय निरीक्षण किया था। रविवार की सुबह इसी क्रम में जेसीबी से उस जमीन को समतल करने की कवायद की जा रहीअ थी। उम्मीद है कि जल्द ही अस्पताल परिसर में आक्सीजन प्लांट के स्थापित करने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें