फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला ।घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला बाईपास पर शुक्रवार की शाम चार बजे के करीब गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी धर्मराज यादव घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़राव भेजवाए। जहां डाक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ निवासी प्रकाश 50 शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लाद कर किसान सहकारी चीनी मिल घोसी ले जा रहा था। अमिला बाईपास पर कुछ किशोर ट्राली से गन्ना खींचने लगे। चालक ने ट्रैक्टर रोक कर उतरने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित हो गई और गढ़्ढे की तरफ तेजी से जाने लगी। तत्परता दिखाते हुए चालक ब्रेक लगाकर रोकने का प्रयास किया । फिर भी असंतुलित ट्रैक्टर ट्राली सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे चालक घायल गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आयी है।उसे आजमगढ़ में एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें