फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्वदेशी कुंभ में जुटेंगे 10 हजार से अधिक व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 33वां स्थापना दिवस और स्वदेशी व्यापारी कुंभ 3 सितंबर को लखनऊ के बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल और प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल व्यापारियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से 10 हजार से अधिक व्यापारी प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। वहीं, मऊ जिले से भी व्यापारी इसमें शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जनपद मऊ से जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्त के नेतृत्व में तीन सितंबर की सुबह शिविर कार्यालय से व्यापारियों का काफिला लखनऊ के लिए रवाना होगा।
इसके साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भी व्यापारी प्रतिनिधि अपनी टीमों के साथ लखनऊ पहुंचेंगे। इनमें दोहरीघाट से विनय जायसवाल, रतनपुरा से मनोज गुप्ता, पिपराडीह से डॉ. जय प्रकाश यादव, मुहम्मदाबाद से अंजनी गुप्ता व राधेश्याम वर्मा तथा मधुबन से शंकर प्रसाद का नेतृत्व रहेगा।
विज्ञापन

इस स्वदेशी व्यापारी कुंभ में व्यापारियों के हितों और समस्याओं से जुड़े दर्जनों महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर गहन चर्चा की जाएगी तथा उन्हें आगे बढ़ाने की भावी रणनीति तय होगी।
जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्त ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अजहर फैजी, जिला महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल ने व्यापारियों के बीच जाकर उन्हें आमंत्रण पत्र वितरित किया।
इस दौरान युवा संगठन के जिला महामंत्री महातम यादव, सुभाष कन्नौजिया, इकबाल अहमद, गामा यादव, हाजी अनवर अली, अशोक सिंह, नीरज अग्निवेश, हाजी इफ्तेखार एवं आनंद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें