फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गोरखपुर में ब्राह्मण की निर्मम हत्या पर मऊ में आक्रोश, प्रशासन पर गंभीर आरोप

विज्ञापन
नगर के चंद्रभानपुर ​स्थित ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के कार्यालय शोकसभा को संबो​धित करते संजय
विज्ञापन
मऊ। गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहरौली गांव में शिव कुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को चंद्रभान स्थित परिषद कार्यालय पर रामजी उपाध्याय की अध्यक्षता में ब्राह्मण विकास परिषद ने शोकसभा की।
विज्ञापन

कहा गया कि इस घटना से मऊ का ब्राह्मण समाज मर्माहत है। शोकसभा में प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए गए और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की गई।
रामजी उपाध्याय ने कहा कि यह केवल शिव कुमार तिवारी की हत्या नहीं, बल्कि भरोसे की हत्या है। संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिव कुमार तिवारी को ब्रह्म भोज के अवसर पर बुलाया गया था। भोजन करते समय पीछे से धारदार हथियार से घायल कर रास्ते में तलवार से उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरी मानवता शर्मसार हुई है। वहीं हंसनाथ तिवारी ने कहा कि यह हत्या किसी और जाति की होती तो अब तक बुलडोजर चल गया होता।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश में अराजकता का माहौल और ब्राह्मणों की चुन-चुनकर हत्याएं होने का आरोप लगाया। वहीं सुरेंद्रनाथ मिश्रा और रमन पांडेय ने प्रशासन को नाकारा बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में खुलेआम अपराधी दिनदहाड़े हत्या कर रहे हैं।
अपराधियों के घरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस शोकसभा में प्रमोद मिश्रा, अरुण मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, अरविंद पांडेय और विजय प्रकाश तिवारी आिद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें