फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 2208 आवेदनों में 278 मिले अपात्र, 1708 आवेदनों को शासन को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में सोमवार की देर शाम कैंप कार्यालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई एवं वन स्टाप सेंटर के संबंध में इस बैठक में चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा की। जहां जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि 2023-24 में 2205 आवेदन आए। इसमें जांच के दौरान 278 आवेदन आपात्र मिले। 1708 आवेदनों की जांच कर शासन को भेजा जा चुका है। वहीं, इस योजना इस वित्तीय वर्ष में 1121 लाभार्थी को इसका लाभ मिल चुका है। वहीं, डीएम ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कक्षा 9 में प्रवेश के बाद चिह्नित छात्रों को लैपटॉप वितरण हेतु सत्यापन प्रक्रिया जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
वहीं, उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की समीक्षा में 23 प्रस्तावों में से तीन स्वीकृत और 5 प्रस्ताव अस्वीकृत होना पाया गया। वहीं, वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा के दौरान इस माह आए 8 मामलों में 7 मामलों का निस्तारण होना मिला।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला बाल संरक्षण इकाई एवं कैदियों की समय पूर्व रिहाई के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें