जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 121 के सापेक्ष दो मामलों का निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलास्तरीय अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण समय से करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि दूर दराज गांवों से जनता बड़ी उम्मीद के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या लेकर आती है इसलिए उनकी समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्य प्राथमिकता पर करें।
जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिकारी शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को निस्तारण के बारे में अवश्य सूचित करें। इस अवसर पर 121 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें दो आवेदन का निस्तारण कर दिया गया।
मानिकरपुर गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र हरिराम आवास के संबंध में, राघोपट्टी निवासी हरिकेश पुत्र विशुनी ने पट्टे की जमीन असंक्रमणीय को संक्रमणीय कराने का मामला रहा। अरदौना निवासी विरेंद्र चौहान पुत्र जगरनाथ चौहान, ठकुरमनपुर निवासी विजयंती देवी पत्नी राकेश कुमार विवादित भूमि में बोरिंग कराने के संबंध में लक्ष्मी पत्नी गंगा प्रसाद ग्राम भैरा सोफीपुर द्वारा पैमाइश के संबंध में आवेदन दिया। अमीत कुमार पुत्र रमाशंकर प्रसाद ग्राम फैजुल्लाह द्वारा नव निर्माण कराने के संबंध में शिकायती पत्र दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, वनाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।