फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को दिया जाएगा उन्मुखीकरण प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्चुवल प्लेटफार्म के माध्यम से नेशनल केपेबिलिटी फ्रेमवर्क के अनुसार चुनाव के बाद प्रधानों को उनके कर्तव्य और दायित्वों कील जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा।
प्रशिक्षण में पंचायती राज व्यवस्था, नेतृत्व विकास, ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायतों की बैठकें, ग्राम पंचायत की समितियां, ग्राम प्रधान की भूमिका एवं कर्तव्य, तथा विधाई व्यवस्था, विभागीय योजनाएं, (स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण),ग्राम पंचायत विकास योजना, ई - ग्राम स्वराज, पीएफएमएस , माडल पंचायत , ओएसआर, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पंचायत पुरस्कार, माडल ग्राम पंचायत के अपेक्षित मानक एवं प्रस्तावित गतिविधियां, वर्षा जल संरक्षण एवं संग्रहण, प्रशिक्षण का अनुश्रवण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद ग्राम पंचायतों से उपभोग प्रमाण पत्र प्राप्त कर मंडल को उपलब्ध कराने का दायित्व जिलापंचायत राज अधिकारी को दिया गया है। इस बाबत जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर का कहना है कि 22 और 26 जुलाई को ग्राम प्रधानों का यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण दो सत्रों में दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में गहन जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों का आह्वान किया है कि वे इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर अपने कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में जानकारी हासिल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें