फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल से दो मोटर सहित पाइप टंकी की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। दि किसान सहकारी चीनी मिल से सोमवार की रात में चोर साढे़ तीन हार्स पावर और साढ़े सात हार्स पावर की दो विद्युत मोटर, ढाई इंच व्यास के 72 मीटर पाइप और एक एक फुट के 51 रोलर्स चुरा ले गए। चीनी मिल के सुरक्षा प्रभारी शिवमुनि यादव की ओर से कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को लिखे गए प्रार्थना पत्र के अनुसार चीनी मिल के बायो कंपोस्ट यार्ड से लगाए आसवनी तक स्पेंटवाश की पाइप लाइन ढाई इंच व्यास की 72 मीटर, 3.5 और 7.5 हार्स पावर क्षमता के दो विद्युत मोटर, 500 लीटर क्षमता की पानी की टंकी,एक फुट के 51 रोलर चोर चुरा ले गए। आहट पाकर जब मिल के सुरक्षा कर्मी उधर गए तो चोर वहां पर पांच पांच फुट लंबाई के पाइप के 14 टुकड़े और तिपहिया वाहन छोड़कर भाग गए। मिल के सुरक्षा अधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, उपजिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें