शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में क्षेत्र के काझा खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित प्रज्ञा पुराण कथा एवं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के क्रम में रविवार को श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली।
गायत्री परिवार के जिला संयोजक डा. रामसुख यादव के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए गांव के पूरब देव स्थान पर पहुंची। आचार्य डा. रामसुख यादव ने कहा कि यज्ञ में आहुतियां देने से मनोकामना पूर्ण होती हैं।