नटखट नाट्य टोली घोसी के कलाकारों एवं सहयोगियों ने प्लास्टिक प्रयोग के विरोध में पैदल मार्च किया। मधुबन मोड़ से लेकर गांधी तिराहे तक पैदल मार्च निकाल कर लोगों को जागरूक किया। मझवारा मोड़ गांधी मूर्ति के पास पहुंच कर प्लास्टिक को प्रतिक रूप से जलाया।
नटखट नाट्य टोली के कला कार मनोज सिंह व नवीन कुमार के नेतृत्व में हाथों में प्लास्टिक के प्रति जागरूकता का नारा लिखी तख्तियां लिये मधुबन मोड़ पर सैकड़ों लोग नगर के कस्बा में इकठ्ठा हुए।
यहां से लोगों को जागरूक करते हुये बस स्टेशन, तहसील, ब्लॉक होते हुए मझवारा मोड़ स्थित गांधी तिराहा पहुंच कर रास्ते में पड़े इकट्ठा प्लास्टिक को प्रतिक रूप से जला कर पॉलीथिन थैलियों का प्रयोग न करने और देश और पर्यावरण के हित में कार्य करने की अपील कलाकारों ने किया।
रंगकर्मी नवीन कुमार व मनोज सिंह ने कहा कि पॉलीथिन बैग का प्रयोग न करें और दुसरों को न करने दे। यह हमारे पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचा रहा है। इसके चलते कैंसर की संभावना बढ़ती जा रही है।