फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिजली निगम के विशेष उपभोक्ता समाधान शिविर में आए 50 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर मंगलवार को विद्युत वितरण मंडल घोसी के तहत घोसी, मधुबन, दोहरीघाट और अमिला उपखंड कार्यालयों में विशेष उपभोक्ता समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें विद्युत बिल संशोधन, नया विद्युत संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर बदलवाने, बिल भुगतान संबंधी समस्या की शिकायतें आई। शिविर में कुल 50 शिकायतें दर्ज की गईं।
घोसी उपखंड में 20, दोहरीघाट में 21, अमिला में 5 और मधुबन में 4 शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर उनके शीघ्र निस्तारण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष उपभोक्ता समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें