फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी की खुली पोल

विज्ञापन
सदर तहसील के निकट एआरटीओ कार्यालय जाने वाले रास्ते पर लगे घुटने भर पानी से होकर जाते कांस्टेबल। ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। शनिवार को तीसरे दिन अपराह्न बाद बारिश होने का सिलसिला जारी रहा। बारिश ने नगरपालिका प्रशासन के जलनिकासी की पोल खोल कर रख दिया है। कई सरकारी कार्यालयों के कैंपस में जलजमाव से लोगों को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सरकारी कामों से जाने वाले फरियादियों को पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा था। संबंधित विभाग की तरफ से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन

सुबह से आकाश में बादल छाए रहे। मध्याह्न बाद धूप-छांव होता रहा। अपराह्न लगभग एक बजे बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुक कर होती रही। कई दिनों से हो रही बारिश से नगर के निचले इलाकों में जलजमाव से तमाम समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है। सदर तहसील कैंपस, एआरटीओ कार्यालय परिसर तथा होमगार्ड कार्यालय परिसर में जलजमाव से लोगों को कार्यालय गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा था। इसी क्रम में नगर के सहादतपुरा, निजामुद्दीनपुरा, रघुनाथपुरा, भीटी, चांदमारी सहित विभिन्न मुहल्लों में जगह-जगह जलजमाव से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने से मौसम सुहावना रहा। लोगों को भीगते हुए गंतव्य को जाते देखा गया। वहीं, राहगीर सड़क के दोनों ओर बनी दुकानों के आगे खड़े होकर बारिश के बंद होने का इंतजार करते देखा गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 80 प्रतिशत रही। जबकि पांच किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें