वलीदपुर के काजीटोला में स्थित हजरत सूफी मोहम्मद जान सिद्धकी किरमानी के दो दिवसीय उर्स में गागर क?
- फोटो : MAU
वलीदपुर। मोहल्ला काजीटोला स्थित हजरत सूफी मोहम्मद जान सिद्दीकी किरमानी का 90वां दो दिवसीय उर्स शनिवार को संपन्न हुआ। इस दौरान धूम से गागर-चादर की रस्म पूरी की गई। जइरीन ने आस्ताने पर हाजिरी देकर फातिहा पढ़ी और मन्नतें मांगी। सज्जादानशीं शाह मोहम्मद इजहार अहमद मोइनी सुबह कव्वालों और जाइरनी के साथ गागर-चादर लेकर मोइनिया मंजिल से रौजे पर पहुंचे। यहां संदल की रस्म अदा की। इसके बाद मोइनिया मंजिल से आबिदा बहिनी के मजार पर पहुंचकर गागर की रस्म अदा की। मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से सूफी साहब की मजार पर पहुंचकर मन्नतें मांगता है, उसकी मन्नतें अवश्य पूरी होती हैं। शनिवार की शाम को खिरका पोशी का कार्यक्रम हुआ। जिसके तहत सज्जादा नशीं शाह मोहम्मद इजहार अहमद मोइनी ने जाइरीन के साथ रौजे पर पहुंच कर फातिहा पढ़ा। इस मौके पर नगर पंचायत की ओर से साफ सफाई तथा प्रकाश की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।