फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष बाद सीएचसी परदहां में शुरू हुई ओपीडी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/बढुआगोदाम। आखिरकार विभागीय अधिकारियों ने मरीजों की सुधि ले ही ली। परदहां ब्लाक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में
विज्ञापन

दो वर्ष से ओपीडी ठप रहने से मरीजों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। अमर उजाला ने 28 मार्च 2022 के अंक में परदहां सीएचसी में दो साल से ओपीडी बंद शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी परदहां में ओपीडी सेवा को बहाल करने का फरमान जारी किया। ओपीडी चालू होने से क्षेत्र से इलाज कराने वाले मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन

परदहां ब्लाक मुख्यालय स्थित 30 शैय्या का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र के 50 से अधिक गांव के लोग अपना इलाज कराते हैं। लेकिन कोरोना महामारी की पहली लहर में जब कोरोना के मरीज बढ़ने लगे तो जिला प्रशासन ने परदहां स्थित सीएचसी की ओपीडी बंद कर यहां 50 बेड का कोविड अस्पताल बना दिया गया। कोरोना की दूसरी लहर में परदहां अस्पताल को कोविड एल टू अस्पताल बनाया गया था। जबकि कोरोना की दूसरी लहर खत्म हुए एक साल हो गए और साल भर से कोरोना का एक भी मरीज एल टू अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है। बावजूद इसके ओपीडी चालू नहीं की गई। ऐसे में मरीजों को 500 रुपये फीस देकर निजी क्लिनिक पर इलाज कराने के साथ गंभीर मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है। जबकि परदहां सीएचसी में 30 बेड की सुविधा है। चार डॉक्टर, चार फार्मासिस्ट, दो एलटी, एक वार्ड ब्वाय, और स्वीपर के अलावा दो आपरेशन थियेटर, एक एक्सरे रूम, पैथालॉजी और एक अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। ओपीडी सेवा बंद होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में स्वास्थ्य विभाग के विरुद्ध नाराजगी जताई थी। जिला प्रशासन के मौखिक आदेश पर एक अप्रैल से परदहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी सेवा बहाल कर दी गई। तीन दिन बाद अस्पताल पर सभी तरह की जांच शुरू कर दी जाएगी। इस संबंध में ताजोपुर गांव निवासी भगत सिंह, राहुल पांडेय, बबलूू यादव, सुनील कुमार, अवधेश खरवार का कहना था कि ओपीडी शुरू होने से अब इलाज कराने दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है। अस्पताल पर सभी तरह की जांच शुरू हो जाएगी। - डॉ. दिलीप कुमार प्रभारी, चिकित्साधिकारी, सीएचसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें