फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 13 में से केवल तीन मामलों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए नगर पालिका परिषद के सभागार में सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें 13 मामले आए। लेकिन तीन का ही निस्तारण किया जा सका। शेष को संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर जलनिकासी, पेयजल, इंटरलाॅकिंग के 13 मामले आए। तीन मामलों का ही निस्तारण हो सका। शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों के पास भेज कर शीघ्र निस्तारण का आदेश दिया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार की व्यवस्था के अनुरूप जनसुनवाई कर आवेदकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस दौरान कर अधीक्षक संतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश, राजू कुमार शुक्ला, जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा, निर्माण जेई मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें