फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हमले में मामले में कोर्ट के आदेश पर छह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ-बढुआ गोदाम। चार महीने बाद कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने हमले के मामले में छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 11 अक्तूबर 2024 की रात की है। छह लोगों ने शहर के मुंशी पुरा मोहल्ले के पास बेलचौरा गांव निवासी दो युवकों पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बेलचौरा गांव निवासी हरेंद्र नारायण चौहान ने बताया कि 11 अक्तूबर 2024 की रात उनका भतीजा सुनील कुमार अपने दोस्त धीरज चौहान के साथ जनपद मुख्यालय से दुर्गापूजा देखकर पैदल ही घर आ रहा था। मुंशीपुरा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास पांच से छह लोगों ने उसपर जानलेवा हमला कर पिटाई कर दी। किसी ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके दोस्त धीरज को भी चाकू से मारा गया। दोनों को राहगीरो ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। सुनील को डाॅक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया था। इस मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित पक्ष कोर्ट गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें