Mau News: मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव निवासी विपुल यादव (18) का शव सोमवार की सुबह खेत में पड़ा मिला। सिर पर गहरे चोट के निशान थे जिससे परिजनों ने हत्या की अशंका जताई। सोमवार की सुबह ग्रामीण खेत की तरफ टहलने निकले थे।
विज्ञापन
खेत में शव देख पुलिस को सूचना दिया, कुछ ही देर में वहां भीड़ इकठ्ठा हो गयी। शव गांव निवासी भूपेंद्र यादव के इकलौते बेटे विपुल यादव का था। उनके सिर पर दाहिने तरफ चोट के गहरे निशान थे। वहां से उनका घर 200 मीटर दूरी पर है।
मौके पर सीओ अंजनी कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेजा दिया।
विज्ञापन
सीओ अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि सिर पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। घटना के खुलासा के लिए सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है।