फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 ब्लड यूनिट वाले ब्लड बैंक में बचा केवल छह युनिट रक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के जंग में एक बड़ी बाधा आ सकती है। दरअसल जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो गई है। कोरोना महामारी का ग्राफ बढ़ने से बीते माह से ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन नहीं हो सका है। इससे वर्तमान में 400 यूनिट वाले ब्लड बैंक में महज 6 यूनिट ब्लड बचा है। ऐसे में किसी आपात स्थिति से निपटने में समस्या आ सकती है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक को फुल रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा काफी समय से कोई रक्तदान शिविर का आयोजन नहीं किया गया। समाजसेवी संस्था ही खुद जागरूक होकर रक्तदान का आयोजन करती हैं। जिससे ब्लड बैंक में 40 यूनिट से ज्यादा रक्त की उपलब्धता रहती थी। लेकिन बीते डेढ़ माह से रक्तदान शिविर का आयोजन न होने से रक्तकोष खाली हो रहा है। जिम्मेदार भी रक्तदान शिविर का आयोजन न होने की बात तो स्वीकार कर रहे है। लेकिन ब्लड जमा कराने का प्रयास को लेकर कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रहे है। वर्तमान में 400 यूनिट वाले ब्लड बैंक में महज 6 यूनिट रक्त बचा है। ऐसे में कई जरूरतमंद मरीजों को रक्त नहीं मिल पाने से वो निजी अस्पताल के ब्लड बैंक से ब्लड लेने को बाध्य हो रहे है।
इनसेट
जरूरतमंद मरीजों को होगी परेशानी
मऊ। ब्लड बैंक से महिला जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती मरीज, कैंसर, थैलेसिमिया, लावारिस मरीज, कैदी, एनिमिया के मरीजों को रक्त दिया जाता है। वर्तमान में केवल 6 यूनिट रक्त बचने से भविष्य में जरूरत पड़ने पर इन मरीजों को रक्त के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं ब्लड बैंक में खून की जांच करने वाले रिजेंड की कमी है। इसके चलते यदि कोई रक्तदान करता है तो भी उसके खून की जांच करने के लिए रिजेंड की कमी बनी है।
विज्ञापन

कोट
डोनेशन कैंप न लगने से आ रही हैं समस्या
ब्लड बैंक में ब्लड की कमी की बात सही है। डोनेशन कैंप नहीं लग पाने से यह समस्या हो रही है। जल्द ही डोनेशन कैंप का आयोजन कर इस समस्या को दूर किया जाएगा।-डॉ. बृज कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें