फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रतनपुरा सीएचसी पर केवल एक विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती

विज्ञापन
रतुपनरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
रतनपुरा ब्लॉक मुख्यालय पर सीएचसी के निर्माण के बाद ब्लॉक क्षेत्र के 77 गांवों के साथ ही साथ निकटवर्ती जनपद बलिया, एवं गाजीपुर के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की आस जगी थी। सीएचसी पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने से मरीज परेशान हो रहे है।
विज्ञापन

सीएचसी पर रोजाना ओपीडी में लगभग 100 मरीज आते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक के न होने के कारण मजबूरन जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।30 बेड सीएचसी और 30 बेड का महिला अस्पताल है, दोनों पर चिकित्सक के अभाव में मरीज आए दिन परेशान होते है।
अभी सीएचसी पर अधीक्षक के साथ चार चिकित्सक की तैनाती है, इसमें एक विशेषज्ञ है। महिला अस्पताल भी सिर्फ आयुष चिकित्सक डॉ. निर्मला चौहान के भरोसे है, यहां तैनात डॉ. ममता शर्मा सप्ताह में सिर्फ शुक्रवार को आती हैं।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ, एमडी मेडिसिन की तैनाती नहीं हो सकी है। मरीजों को मजबूरन या तो प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराना पड़ता है या फिर इलाज के लिए 22 किमी दूर इलाज के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
सीएचसी पर एक्सरे की सुविधा भी नाम मात्र है, फिल्म के अभाव में मरीज का एक्सरे नहीं होता है। स्वीपर नहीं होने से निजी कर्मी ही स्वास्थ्य केंद्र की सफाई करता है। क्षेत्र के सनेही यादव, विवेक सिंह, शिवराज सिह, जयप्रकाश सिह, रामप्रकाश रामदेव आदि ग्रामीणों ने विभागीय उच्चाधिकारियों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें