फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बरहज घाट पर बना पीपा पुल, 60 किमी की दूरी दस किमी में होगी पूरी

विज्ञापन
मधुबन से बरहज जाने के लिए बने पीपा पुल पर आवागमन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के बरहज घाट पर पीपा पुल बनने से आवागमन आसान हो गया है। मधुबन तहसील और देवरिया के बरहज के लोगो की 60 किलोमीटर की दूरी आठ से दस किलोमीटर में ही पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

सरयू नदी के का पार कर देवरिया जिले के बरहज बाजार पड़ता है। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर, बिनटोलिया को देवरिया से जोड़ने के लिए पीपा पुल का निर्माण दो दिन पूर्व पूरा कर लिया गया। इससे क्षेत्र के दो सीमावर्ती जनपदों को जोड़ने से आवागमन शुरु हो गया है।
सैकड़ों लोग यात्रा बाइक, साइकिल आदि के सहारे पीपा पुल के माध्यम से कर रहे है।
क्षेत्र के अनिल कृष्णवंशी, अजीत यादव, ओमप्रकाश सरपंच, अनिल कुमार वर्मा, अजीत जायसवाल, महेंद्र कुमार गौड़, राजकुमार यादव का कहना है कि पीपा पुल के चालू होने से मधुबन तहसील और देवरिया के बरहज के लोगो को 60 किलोमीटर की दूरी तय नही करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मात्र बरहज से मधुबन के लिए मात्र आठ से दस किलोमीटर की ही दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें