फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 18 प्रधान ही बचा सके अपनी विरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लॉक की 83 ग्राम पंचायतों में इस बार बमुश्किल 18 ग्राम प्रधान ही अपनी विरासत बचाने में सफल हुए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य सभी ग्राम प्रधान आरक्षण के चलते या तो पहले ही लड़ाई से बाहर हो गए या फिर चुनाव में पराजित हो गए हैं ।
विज्ञापन

बता दें कि मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में कुल 83 ग्राम पंचायतें हैं। आरक्षण में बदलाव के चलते लगभग 40 ग्राम प्रधान पहले ही चुनाव लड़ने से वंचित हो गए। शेष बचे लगभग 4 दर्जन ग्राम प्रधानों में से मात्र डेढ़ दर्जन निवर्तमान प्रधान ही इस बार अपनी विरासत बचाने में सफल हो सके हैं। स्वयं अथवा अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से ग्राम प्रधान पद पर जीत दर्ज करने वाले ग्राम पंचायतों मैं प्रमुख रूप से देवकली देवदास, नगपुर, जमालपुर, देवसीपुर, देवरिया खुर्द, देवरिया बुजुर्ग, बंदीकला, मंढहापट्टी, क्यामपुर, सहुआरी, ओटनी, करहा, उम्मनपुर, आदि ग्राम पंचायतें है जहां निवर्तमान ग्राम प्रधान अपनी विरासत बचाने में सफल हुए हैं। इस प्रकार लगभग तीस अन्य ग्राम प्रधान ऐसे है जो चुनाव लड़कर भी सफल नही हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें