फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रोें पर रहेगी ऑनलाइन निगरानी

विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरु होने के पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कट्रोल रुम का न? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 135 केद्रों पर मंगलवार से शुरू होंगी। इसके लिए सोमवार को देर शाम तक केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। परीक्षा में 93067 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 28 सेक्टरों में बांटे गए परीक्षा केंद्रो पर चार सचल दस्ता तैनात रहेगा। साथ ही चार जोनल तथा दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा पर नजर रखेंगे। जबकि डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रुम से परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी। परीक्षा केंद्रों तथा आसपास हो रही गतिविधियों पर एसटीएफ तथा एलआईयू गोपनीय रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर छह मार्च तक चलेगी। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी, प्रारंभिक हिंदी तथा दूसरी पाली में इंटर हिंदी, सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी। विभाग की तरफ से जिले में 135 परीक्षा केंद्रों पर 93067 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल में 26435 बालक, 23588 बालिका सहित 50023 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जबकि इंटरमीडिएट में बालक 22858 तथा बालिका 20186 सहित 43044 पंजीकृत हैं। दो राजकीय, 63 सहायता प्राप्त तथा 70 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। राजकीय, सहायता प्राप्त तथा वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की 6200 कक्ष निरीक्षकों के रुप में ड्यूटी लगाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रुम से प्रत्येक परीक्षा केंद्र की वेबकास्टिंग की जाएगी। कंट्रोल रुम के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक को वेबकास्टिंग की रिपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही डायट प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा सहायक वित्त व लेखाधिकारी के नेतृत्व में गठित सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों की आनलाइन मानीटरिंग कर परीक्षा केंद्रों पर छापा मारेगा। उधर, मंगलवार को होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सोनीधापा इंटर कॉलेज सहित कई कॉलेजों में डेस्क स्लिप लगाई गई और सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के सभी उपाय किए गए हैं। जिस भी परीक्षा केंद्र पर नकल की सूचना पाई जाएगी उस केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें