जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलाधिकारी एकादश और पत्रकार एकादश के बीच खेले मैच में बैटिंग करे जि?
- फोटो : MAU
मऊ। नगर के बलिया मोड़ स्थित डा.भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जिलाधिकारी एकादश और पत्रकार एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें जिलाधिकारी एकादश ने आठ विकेट से जीत दर्ज किया। टास जीतकर पत्रकार एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में तीन विकेट पर 99 रन बनाए। जिसमें सर्वाधिक रन जितेन्द्र वर्मा 28 रन, कप्तान किंकर सिंह 15 रन, आनंद मिश्रा 12 रन और पुनीत श्रीवास्तव ने 6 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जिलाधिकारी एकादश ने 13.5 ओवर में 2 विकेट पर 100 रन बनाकर जीत दर्ज किया। जिसमें एसपी अनुराग आर्य ने शानदार 16 रन बनाए। जबकि अपर सांख्यिकीय अधिकारी रजनीश सिंह ने 15 रन ,सब रजिस्ट्रार सत्येन्द्र यादव ने 15 रन ,आईएएस डा.अंकुर लाठर ने 14रन, जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने 4 रन बनाए। इस दौरान जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि समय-समय पर ऐसे मैच या आयोजन होने से लोगों में खेल के प्रति रूचि रहती है।