फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः भाजपा कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़े, मारपीट में एक की हालत गंभीर ,जांच में जुटी पुलिस

Sat, 25 Sep 2021 02:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के मधुबन बाजार में शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे उस वक्त अफरातफरी की स्थिति हो गई जब भाजपा कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में पहले तो कहासुनी करते दिखे, बाद में मारपीट करने लगे। 
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मऊ जिले के मधुबन बाजार में किसी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट में दो युवक घायल हो गए जिसमें से एक की हालत गंभीर है। घटना को लेकर दोनों पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। शुक्रवार देर शाम घटी इस घटना के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

विज्ञापन


मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन बाजार में शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे उस वक्त अफरातफरी की स्थिति हो गई जब भाजपा कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में पहले तो कहासुनी करते दिखे, बाद में मारपीट करने लगे। मारपीट में एक गुट से मधुबन थाना क्षेत्र के मनपरवा निवासी अभिषेक सिंह और दूसरे गुट से बबलू ठठेरा घायल हो गए। दोनों ही भाजपा के सक्रीय कार्यकर्ता हैं।

सूचना पर सीओ अमित सिंह और प्रभारी निरीक्षक विमल किशोर राय मौके पर पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बबलू ठठेरा की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, घटना को लेकर बबलू और अभिषेक ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक का आरोप है कि वह कस्बा में अपने एक दोस्त के दुकान पर बैठा था। तभी बबलू अपने आठ साथियों के साथ आया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर हमला बोल दिया। जबकि बबलू ने अपने तहरीर में पांच नामजद तथा 10 अज्ञात पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभिषेक अपने साथियों के साथ उसका नाम लेकर गालीगलौज कर रहा था।

मौके पर मौजूद उसके भतीजे हिमांशु ने इसका विरोध किया तो सभी ने उससे मारपीट की। सूचना पर वह पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में सीओ मधुबन अमित सिंह ने  कहा दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों गुट ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें