फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Accident: दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, पानी भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत; दूसरा घायल

Tue, 24 Sep 2024 06:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले में मधुबन थाना क्षेत्र के चकउऊथ गांव में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हुए। जिसमें एक युवक की पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। जबकि सड़क पर गिरे दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के चकऊथ गांव के चक्रधरनाथ मंदिर के सामने दो बाइक में आमने सामने भिड़त हो गई। हादसे में एक बाइक चालक सड़क पर जहां आ गिरा, वहीं दूसरा बाइक चालक सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गया। इस दौरान सड़क पर घायल बाइक चालक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं गड्ढे में गिरे दूसरे बाइक चालक का कोई आहट न मिलने से लोगों को इसकी भनक तक नहीं हो सकी। उधर, बुरी तरह से घायल और बाइक में फंसे होने के चलते युवक की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने युवक के शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर निवासी अनीश (28) पुत्र प्रेमचंद्र के रूप में हुई। अनीश दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सरफोरा अपने ननिहाल आया हुआ था। सोमवार की देर शाम वह अपने घर जाने के लिए बाइक से निकला हुआ था। जहां वह करीब आठ बजे मधुबन थाना क्षेत्र के घोसी-असना मार्ग स्थित चकऊथ स्थित चक्रधरनाथ मंदिर के गेट से 200 मीटर दक्षिण की तरफ पहुंचा ही था। कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक चालक की बाइक से भिड़ंत हो गई।

हादसे के समय दोनों वाहनों की गति इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद दूसरा बाइक चालक सड़क पर ही दस फीट दूर जा गिरा, वहीं अनीश का पैर बाइक के अगले हिस्से में फंसने के साथ वह सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरा। उधर, कयास लगाया जा रहा है कि हादसे में बुरी तरह से घायल होने और बाइक सहित गिरने से अनीश पानी में बेहोश हो गया, जिससे मदद को लेकर गुहार नहीं लगा पाया। 
विज्ञापन


उधर, दूसरे घायल की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती करा दिया। जबकि पानी में गिरने के बाद कई घंटे मदद न मिलने से अनीश की मौत हो गई। जिसके बाद उसका शव मंगलवार की भोर में पानी के ऊपर आ गया। जहां टहलने निकले कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी। सूचना पुलिस को दी गई। मधुबन एसओ संजय त्रिपाठी ने शव को निकालवाया और पीएम के लिए भिजवाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें