फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताउते तूफान ने मऊ के एक और युवक की ली जान, तीसरा अभी भी लापता

Sat, 22 May 2021 04:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

ताउते तूफान की वजह से मऊ के दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, तीसरा युवक अभी लापता है।
विज्ञापन
संदीप। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताउते तूफान ने मऊ जिले के एक और युवक की जान ले ली। मृतक महाराष्ट्र के मथेव कंपनी के पी305 जहाज पर क्रेन ऑपरेटर के पद पर तैनात था। तूफान के बाद से लापता युवक की लाश मिलने पर उसके बहनोई ने इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद युवक के घर पर कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक मधुबन थाना क्षेत्र के चचाईपार बदनपुर मखमेलपुर गांव निवासी संदीप(32) रामप्रताप का का रहने वाला था। शुक्रवार को ताउते तूफान की चपेट में आने के बाद से संदीप के लापता होने की सूचना थी। लेकिन लाश शुक्रवार को मिली। इसकी सूचना उसके जीजा ने परिजनों को दी। शव मिलने की सूचना पर संदीप के घर चीख पुकार मच गई।

संदीप कुमार यादव महाराष्ट्र में मथेव कंपनी के पी-305 जहाज में क्रेन ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। तूफान में यह जहाज डूब जाने के बाद लापता 40 से अधिक लोगों में संदीप भी शामिल थे। संदीप के जीजा गुल्लू यादव, उसी कंपनी के दूसरे जहाज पर मौजूद थे। संदीप ने रविवार को पत्नी को फोन करके 25 मई को घर आने को बोला था। संदीप ने आठ साल पहने ही यह नौकरी ज्वाइन की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों भाइयों में सबसे बड़ा होने के कारण पारिवारिक जिम्मेदारियां उसके कंधे पर थीं। संदीप के चचेरे भाई अखिलेश यादव ने बताया कि 4 अक्तूबर 2020 को वह जहाज पर गए थे। इससे पूर्व घोसी कोतवाली के करमपुर सरबसपुर गांव निवासी विजयवीर सिंह(34) पुत्र धर्मराज की लाश शुक्रवार की देर शाम को मिली थी। वो भी पी 305 में सवार थे। जबकि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी संदीप अभी भी लापता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें