मऊ। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के निर्देशन में प्रतिबंधित प्रवासी पक्षियों का शिकार करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को कोपागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ताल नरजा बंधा के पास दबिश के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक झोले में तीन प्रतिबंधित प्रवासी पक्षी, जिसमे दो जिंदा और एक मृत था।
एक एयरगन 47 छर्रा तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ। इस दौरान एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। पूछताछ में पकड़े गए कि पहचान काेपागंज थाना के मुहल्ला जुमन्नपूरा नयापुरा निवासी आफताब आलम के रूप में हुई। उसने बताया कि वह फिरोज अहमद निवासी चमन रोड के साथ शिकार करने आया था। बरामद मोटरसाइकिल को सीजकर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।