घोसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बीते पांच जून को गायब रहने वाले सात डाक्टरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही एक-एक दिन का वेतन काटा गया है। यह कार्रवाई अमर उजाला में 11 डाक्टरों में सात के गायब समाचार प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने की है।
सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि अमर उजाला द्वारा बीते शुक्रवार को ग्यारह डाक्टर, प्रभारी सहित सात मिलें गायब शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद इसकी जांच की गई। इसको लेकर गायब रहने वाले सभी डाक्टरों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है, साथ ही एक एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया है। बताया कि वर्तमान में तापमान में बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, उसके बाद भी अगर कोई डाॅक्टर ओपीडी समय से बिना ठोस कारण के गायब रहता है तो कार्रवाई की जाएगी।