फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बागेश्वर धाम में करेंगे सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर धाम छतरपुर मध्य प्रदेश में 12 फरवरी को सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ आयोजन किया गया है। हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम के नेतृत्व का भार हनुमत कृपा सेवा समिति मऊ को सौंपा गया है।
विज्ञापन

हनुमत कृपा सेवा समिति प्रमुख चंद्रशेखर अग्रवाल ने बताया कि आगामी 15 फरवरी को बागेश्वर धाम महाराज अपने आश्रम पर 300 से अधिक कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है।
इसके उपलक्ष्य में कार्यक्रम से पूर्व 12 फरवरी को सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया है। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिष्य भक्त मंडल उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

समिति के ही प्रमुख सदस्य सौरभ बरनवाल, अंकित बरनवाल की तरफ से 300 बर्तनों का ड्रम सेट भेंट किया गया। संस्था प्रमुख चंद्रशेखर अग्रवाल, पवन पांडेय, रवि बरनवाल, अरुण वर्मा, कैलाशचंद जायसवाल आदि के माध्यम से बागेश्वर धाम छतरपुर पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें