कोपागंज के कसारा मोड़ पर में बाइक की डिग्गी से डेढ़ लाख की उच्चकागिरी के बाद पूछताछ करते थानाध्य?
- फोटो : MAU
इंदारा/कोपागंज। थाना क्षेत्र के कसारा मोड़ स्थित मैरेज हाल के पास सड़क किनारे खड़ी बाइक का डिकी तोड़कर बाइक सवार दो उचक्कों ने डेढ़ लाख रुपये की नकदी गायब कर दी। घटना को देख बाइक चालक के पुत्र ने उच्चकों का पीछा किया, लेकिन बदमाश उसे धक्का देकर भाग गए। घटना सोमवार की दोपहर 12 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के सरवा गोदाम निवासी संजीव कुमार तिवारी पुत्र रामबलि ने बताया कि वह अपने पुत्र बृजेश तिवारी के साथ मऊ से चार लाख रुपये लेकर कोपागंज को निकले थे। जहां वो डांडी स्थित एसबीआई बैंक में दो लाख रुपये जमा करने के बाद कोपागंज कस्बा स्थित यूनीयन बैंक में 50 हजार रुपये जमाकर गांव लौटने लगा। कसारा मोड़ स्थित एक मैैरेज हाल के पास वह बाइक को सड़क किनारे खड़ी दूसरी तरफ एक दुकान पर वह और उसका पुत्र कुछ लेने चले गए। इस दौरान पल्सर बाइक से आए दो युवकों द्वारा उसकी डिकी तोड़ते देखकर सड़क पार कर बृजेश ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन पहले से सतर्क बदमाशों ने उसे धक्का देते हुए डिकी को तोड़कर उसमे रखा डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गए। इस बाबत एसओ अजय कुमार तिवारी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है, मामले की जांच की जा रही है।