नगर के राष्ट्रीय लति कला प्रशिक्षण् विकास परिषद में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में हाथों में में
- फोटो : MAU
मऊ। नगर के मलिक टोला स्थित राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद स्थित ट्रेनिंग सेंटर हाल में रविवार को ‘मेहंदी रचे हाथ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शामिल प्रतिभागियों ने हाथों पर मनमोहक डिजाइनों में मेहंदी रचाई। प्रतियोगिता में खुशी गुप्ता प्रथम, आरजू द्वितीय और शबनम सबा ने तृतीय स्थान स्थान प्राप्त किया। पूजा को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक लुबना खां रहीं। इस मौके पर संगीता गुप्ता, सरिता, प्रियंका, नाजरा साबरीन, सबा, खुशी, अलकमा, सैय्यदा आदि मौजूद रहीं।