फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भेलऊर चगेरी व पिवाताल में भूमि विवाद में किया स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र के ग्राम भेलऊर चगेरी एवं पिवाताल में वर्षों से चल रहे भूमि विवाद के निस्तारण को लेकर बुधवार को उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दोनों पक्षों की उपस्थिति में विवादित भूमि की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान लेखपाल व राजस्व टीम ने भी मौके पर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत कर प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग किया।
राजस्व विभाग के अनुसार दीपचंद बनाम शिवचंद एवं श्यामनारायण बनाम ग्राम सभा से संबंधित यह मामला लंबे समय से उप जिलाधिकारी न्यायालय, घोसी में लंबित है। यह वाद उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 के अंतर्गत बंटवारे से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का भौतिक सत्यापन किया और दोनों पक्षों की दावेदारी को विस्तार से सुना।
निरीक्षण के बाद एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला बंटवारे से संबंधित है, जिसमें दोनों पक्षों के दावे और साक्ष्यों का परीक्षण किया जा चुका है। आज मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति को देखने के बाद अभिलेखों एवं निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।
इस भूमि विवाद को लेकर गांव में काफी समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। कई बार स्थानीय स्तर पर समाधान के प्रयास भी किए गए, लेकिन कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका।
ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर की जा रही यह कार्रवाई ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब गांववासियों की निगाहें आने वाले फैसले पर टिकी हैं, जिससे इस लंबे समय से चले आ रहे विवाद का स्थायी समाधान निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें