फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दुल्लहपुर ने मऊ को 65 रनों से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित मैच में शॉट लगाता दुल्लहपुर टीम का बल्लेबाज।सं
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को दुल्लहपुर आइडियल क्रिकेट एकेडमी और मऊ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया, जिसमें दुल्लहपुर ने मऊ को 65 रनों से हराया।
विज्ञापन

मैच में दुल्लहपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 35 ओवर में 7 विकेट पर 243 रन का एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। इसमें टीम के बल्लेबाज वी के चौहान ने 48 रन, आजम खान ने 35 रन, कन्हैया प्रजापति ने 39 रन, कार्तिक ने 38 रन और आदित्य ने 20 रन बनाए। 49 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।
मऊ क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाज मोहम्मद ने 3 विकेट, जबकि अभय, रोहित और ऋषभ खरवार को 1-1 विकेट मिला।
244 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ की टीम के ओपनर रजनीश ने 50 रन, आदित्य साह ने 30 रन, प्रशांत ने 23 रन और सौरभ यादव ने 17 रन बनाए। इसके बाद बाकी बल्लेबाज पूरे ओवर नहीं टिक सके और पूरी टीम 29.1 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

दुल्लहपुर टीम की ओर से गेंदबाज वी के चौहान ने 4 विकेट, आजम खान ने 2 विकेट, जबकि किशन, कालिंदी, प्रदीप और कासिम को 1-1 विकेट मिला।
मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ हरफनमौला खिलाड़ी वी के चौहान रहे, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। मैच के अंपायर यश रघुवंशी और प्रिंस सरोज रहे, जबकि स्कोरिंग राघवेंद्र ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें