राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए सपाजन सोमवार को भी साइकल यात्रा पर निकले।
राजेंद्र यादव के नेतृत्व में परदहा ब्लाक के कोटवा , सरवां आदि गांवों में साइकिल यात्रा निकाली गई।
इसमें शिवानंद यादव , अनूप सिंह, बेेचू साहनी, धर्मेंद्र यादव, आशुतोष यादव आदि नेता शामिल रहे। रतनपुरा ब्लाक के अबरनापुर, गहना गहनी ,मऊ कुबेर आदि गांवों में साइकिल यात्रा मन्नू पहलवान और अलतफ अंसारी की देखरेख में निकाली गई।
उधर घोसी ब्लाक के रघौली माउरबोझ ,विधायक सुधाकर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह ,राजेंद नाथ पांडेय ,विधायक बैजनाथा पासवान के नेतृत्व में मुहम्मदाबद गोहना ब्लाक के सुतरही , लक्ष्मण पट्टी , बनिया पार आदि गांवों में साइकिल यात्रा निकाली गई। इसमें राम ध्यान यादव , राम शब्द यादव , राम निवास विश्वकर्मा, कंता यादव , महेंद्र आदि शामिल रहे।
रानीपुर में अशोक यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा करपिया , सोनिसा , बकरी , बखरिया तक निकाली गई। इसमें रामधनी चौहान , लरलचंद यादव , ओम प्रकाश यादव राम अधार यादव सहित वरिष्ठ पार्टी नेता शामिल रहे।
पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश सचिव श्रीकांत यादव और अभय सिंह निक्कू, शाहिद , वीरेंद्र ,मुजीबुर्रहमान ,राम दयाल आदि नेताओं वाली साइकिल यात्रा को वरिष्ठ पार्टी नेता अल्ताफ अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अमिला संवाददाता के अनुसार बड़रावं ब्लाक के चार सेक्टरों भटमिला ,अमिला , थानीदास और कुसुम्हा से सपा नेताओं ने साइकिल यात्राएं निकालीं। नौका पुरा से थानीदास होते हुए अहिरानी बुजुर्ग ,बसारथ पुर सहित दर्जनों गांवों में अलग अलग समूहों में साइकिल यात्रा लोगों के द्वार तक पहुंचीं।