फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: अलाव ताप रही वृद्धा के ऊपर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर गई जान

Wed, 29 Dec 2021 08:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
वृद्ध महिला की कच्चे मकान के मलबे में दबकर मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के भीरा भोपौरा गांव में बुधवार की सुबह अलाव ताप रही एक वृद्ध महिला के ऊपर कच्चा मकान की दीवार गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक जोनिया चौहान(60) पत्नी श्रीराम चौहान घोसी कोतवाली क्षेत्र के भीरा भोपौरा गांव की निवासी थी।

विज्ञापन


जोनिया बुधवार की सुबह अपने कच्चे मकान में अलाव जलाकर ताप रही थी। तभी अचानक कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर वृद्ध महिला के ऊपर गिर पड़ी, जिससे महिला दीवार के नीचे दब गई। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग  मौके पर पहुंच गए और महिला को मलबे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक जोनिया की मौत हो चुकी थी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के घर ग्राम प्रधान शारदा यादव और घोसी विधायक विजय राजभर, तहसीलदार और राजस्व अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें