फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौटे वृद्ध की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, संख्या हुई 59

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शनिवार का दिन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत भरा रहा। क्योंकि बीएचयू मेडिकल कॉलेज से आई 307 जांच रिपोर्ट में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। जबकि 306 की रिपोर्ट निगेटिव आई। पॉजिटिव मिला मरीज रतनपुरा ब्लॉक के नगवा गांव का निवासी है। वह बीते तीन जून को मुंबई से लौटा था। पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोविड अस्पताल परदहां में भर्ती करते हुए उसके संपर्क में रहने वाले लोगों को क्वारंटीन कर दिया। वहीं दस कोरोना पॉजीटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को आई 307 रिपोर्ट में 306 रिपोर्ट निगेटिव मिली है।इसमें दस कोरोना मरीज शामिल थे, जिन्हें रिपोर्ट आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं रतनपुुरा ब्लॉक के नगवा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बोले कि वृद्ध बीते 3 मई को मुंबई से अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ आया था। बीते पांच जून को नगवा गांव में मुंबई से लौटे चार प्रवासियों के पॉजिटिव मिलने के बाद वृद्ध का सैंपल किया गया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई। बताते चले कि गांव में चार मरीज मिलने से पहले ही गांव कंटेनमेंट जोन है। पॉजीटिव मिले वृद्ध को कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती कराने के साथ उसके परिवार के पांच लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें