फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : झोपड़ी में सो रहे वृद्ध की जलकर माैत, बचाने आए परिजन भी झुलसे; हाइवोल्टेज से निकली थी चिंगारी

Sat, 04 Jan 2025 10:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News : गंभीर रूप से झुलसे वृद्ध को लेकर परिजन जिला अस्पताल गए, वहां डाॅक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया। वृद्ध को बचाने में दो युवक भी झुलस गए। वृद्ध की माैत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
अस्पताल में वृद्ध को इलाज के लिए ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के कोपागंज थानाक्षेत्र के भरथिया कादीपुर गांव में झोपड़ी में आग लगने से जलकर 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की बचाने के चक्कर में दो लोग और झुलस गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


भरथिया कादीपुर गांव में एक बुजुर्ग चतुरी प्रसाद फूस से बने झोपड़ी में रहते थे। उसके ऊपर से हाई वोल्टेज तार गुजरा हुआ था। अचानक तार से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते पूरी झोपड़ी ही धू-धू कर जलने लगी। उसमे सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को मौका ही नहीं मिल सका कि वो बाहर निकल सके।

इसके चलते वो आग में गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए, जहां इलाज के दौरान रात दो बजे मृत्यु हो गई। इससे पहले चतुरी प्रसाद को बचाने के प्रयास में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें