फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रैबीज के अभाव में सर्प दंश से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी (मऊ)। मधुबन थाना क्षेत्र के टमठा निवासी बीरा मौर्य (60) को रविवार को दोपहर में खोप में बैठे विषैले सर्प ने डंस लिया। जिससे वृद्ध की हालत खराब हो गई। वृद्ध को लेकर उसके परिवार वाले फतेहपुर मंडाव से लेकर जिला अस्पताल तक भटकते रहे। लेकिन सर्प काटने पर लगाई जाने वाली एंटी रैबीज इंजेक्शन ही नहीं मिला। इस अस्पताल से लेकर उस अस्पताल तक भटकते रहने के बाद अंतत: वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

वृद्ध ने घर के पास बना गए खोप में अनाज देखने की कोशिश में ज्यों ही हाथ डाला तो उसमें बैठे बिषैले सांप ने हाथ की अंगुली में डंस लिया । परिजन उसे लेकर दुबारी के प्राईवेट हास्पिटल में गये जहाँ डाक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया फिर परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र फतहपुर मंडाव ले गये जहाँ इंजेक्शन नहीं होने की बात कहकर डाक्टर ने इलाज में असमर्थता जताई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गये तो वहाँ भी बताया गया कि इंजेक्शन नहीं है। जिसके चले वहाँ इलाज नहीं हो पाया ।परिजन परेशान होकर फातिमा हास्पिटल गये जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्य उसे लेकर आ गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें