फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के बच्चे के साथ युवक ने किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। नगर के मोहल्ला निवासी चार वर्षीय मासूम के साथ शनिवार को मुहल्ले के ही युवक ने उसको लालच देकर एकांत में कुकर्म किया। जिससे बच्चे की हालत काफी बिगड़ गई। परिजनों ने बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां स्थिति खराब होने पर डॉक्टर ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। देर रात्रि एएसपी ने घोसी पहुंच कर घटना के बाबत जानकारी लिया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार नगर के करीमुद्दीनपुर निवासी सामा ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे को टॉफी का लालच देकर इमली बाग में ले गया और उसके साथ कुकर्म कर फरार हो गया। खून से लथपथ मासूम रोते बिलखते घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। पिता ने जब आरोपी युवक सामा से पूछताछ किया तो वह धमकी देते हुए मारपीट पर उतारू हो गया।
घायल बच्चे को लेकर परिजन लेकर कोतवाली और फिर अस्पताल पहुंचे। पीड़ित बच्चे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल रुद्रभान पांडेय ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलते ही पीड़ित के पिता का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें