फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीनों जिलों को बेहतर ग्रेडिंग मिलने पर अधिकारियों को मिली बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर मई 2025 के विकास कार्यों और राजस्व प्रगति को लेकर मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आजमगढ़, मऊ व बलिया जनपद की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने तीनों जिलों की ग्रेडिंग व रैंकिंग में सुधार पर अधिकारियों को बधाई देते हुए आगे भी निरंतर सुधार बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समाज कल्याण, मनरेगा, आवास योजनाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, जल आपूर्ति और श्रमिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए। मंडलायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त के बाद निर्माण कार्य पूर्ण होते ही दूसरी किस्त जारी की जाए। अपात्र लाभार्थियों को सूची से हटाकर मृतकों के वारिसों को ग्राम सभा प्रस्ताव के माध्यम से लाभान्वित किया जाए।
पर ड्रॉप मोर क्रॉप एकीकृत बागवानी मिशन और अन्य कृषि योजनाओं की जानकारी के लिए ब्लॉक व तहसील स्तर पर विशेष बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खराब ट्रांसफाॅर्मर तत्काल बदले जाएं और शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो। श्रमिक कल्याण योजनाओं को लेकर मंडलायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायतों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार सामग्री के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। फैमिली आईडी के लिए आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी, नगर निकाय और स्कूलों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेष प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी और पौधरोपण की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सीडीओ को निर्देशित किया कि गड्ढों की खोदाई समय पर हो और एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। प्राथमिक विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प, मिड डे मील की गुणवत्ता और छात्र उपस्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश देते हुए मंडलायुक्त ने खंड शिक्षा अधिकारियों को रूटीन निरीक्षण और अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में सभी अस्पतालों में सिटी स्कैन मशीन चालू रखने, मेडिकल उपकरणों के रखरखाव और वृद्धाश्रमों का निरीक्षण हर 15 दिन में करने के निर्देश दिए।
नमामि गंगे के तहत शत प्रतिशत जल कनेक्शन व निर्माण समय से पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, एलडीएम और उद्योग विभाग को बैंक ऋण मामलों का निस्तारण प्राथमिकता से करने को कहा गया। इस मौके पर डीएम आजमगढ़ रविन्द्र कुमार, मऊ प्रवीण मिश्रा, बलिया मंगला प्रसाद सिंह, तीनों जिलों के मुख्य विकास अधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें