फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिकों के अनियमित तबादले के खिलाफ पदाधिकारी आज से दर्ज कराएंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ स्वास्थ्य विभाग में लिपिकों के अनियमित तबादले तथा स्थानांतरण नीति को लेकर लिपिकों तथा कर्मचारी नेताओं में आक्रोश पनप रहा है। नाराज कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। स्वास्थ्य विभाग में सरकार की स्थानांतरण नीति को लेकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी आंदोलित हैं। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारी सोमवार से सरकार को घेरने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बीएन राय ने कहा कि लिपिकों का अनियमित तरीके से तबादला कर दिया गया है। अनियमित तबादले को निरस्त करने की मांग की जाएगी।स्वास्थ्य निदेशालय तबादला कर कर्मियों का उत्पीड़न कर रहा है। संगठन की मांग पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। संगठन के जिला मंत्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि लिपिकों का अनियमित तबादले को लेकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
सरकार की तरफ से इसके लिए शासनादेश भी जारी किया गया था लेकिन स्वास्थ्य निदेशालय तबादला कर कर्मियों का उत्पीड़न कर रहा है। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेश कुमार राय ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशक प्रशासन डॉ. राजा गणपति ने स्वास्थ्य विभाग के लिपिक संवर्ग का गलत प्रकिया के तहत तबादला कर दिया है। जिसमें कई कर्मचारी ऐसे है दिव्यांग और महिला है। शासन से जारी सूची का संगठन विरोध कर रहा है और सरकार से मांग की जा रही है कि इसमें सुधार किया जाए। इसके लिए सोमवार को सीएमओ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई है। मांग पूरी नहीं होने पर 19, 20 जुलाई को पूर्ण कार्य बहिष्कार के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 26 जुलाई को सभी स्वास्थ्यकर्मी निदेशालय का घेराव कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें