फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी कर्मचारी रहे कार्यालय से नदारद

Wed, 10 Jun 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
46 डिग्री पारा के बीच बुधवार को लोगों के पसीने छूट गए। गर्मी का असर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी देखने को मिला। दोपहर एक बजे के पहले कई अधिकारी और कर्मचारी अपने कक्ष से नदारद रहे। वहीं लू और चिलचिलाती धूप ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, लोग बाहर निकलने से बचते रहे।
विज्ञापन

बुधवार को प्रचंड गर्मी के बीच विकास भवन और कलेक्ट्रेट के कई विभागों अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालय से नदारद दिखे। विकास भवन में लघु सिचाई विभाग कार्यालय में कई कर्मचारी नदारद रहे। वहीं कलेक्ट्रेट में खाद्य एवं औषधी प्रशासन कार्यालय में भी कर्मचारी मौजूद नहीं थे। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में भी ताला लटक रहा था। कलेक्ट्रेट में ही जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय भी बंद था। गर्मी के कारण हर कार्यालय के कर्मचारी भी बाहर निकल कर टहल रहे थे। गर्मी का आलम ऐसा रहा कि हर दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शहर में मौजूद माल और दुकानों में पहुंचे। लेकिन भीषण गर्मी के कारण शहर में मौजूद सभी माल में लगे एसी का भी कोई खास फायदा नहीं दिख रहा था।जिसके कारण लोगों का बुरा हाल रहा। चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए हर कोई मुंह बांधकर बाजार में निकलने को मजबूर रहा।
गर्मी बढ़ने के साथ ही बुधवार को बिजली ने भी खूब रुलाया। दिनभर बिजली कटने से लोगों को काफी परेशानी हुई। बिजली कटौती के चलते इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो सके। जिससे लोगों को गर्मी में ही पूरा दिन बिताना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें