फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी से परेशान हैं लोग

Tue, 09 Jun 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लू लगने से सोमवार की शाम  हलधरपुर थाना क्षेत्र के सेहबरपुर गांव निवासी एक हेड मोहर्रिर की मौत हो गई। जनपद में अब तक लू से मरने वाले लोगों की संख्या दो तक पहुंच गई है।
विज्ञापन



रतनपुरा के क्षेत्र  हलधरपुर थाना क्षेत्र के सेहबरपुर निवासी देवंदन मौर्य की लू लगने से सोमवार की सुबह तबियत खराब हो गई। परिवार वालों ने घर पर ही घरेलू इलाज किया, लेकिन शाम को हालत बिगड़ने पर लोग अस्पताल ले जाने लगे,  लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। देवंदन सदर तहसील मेें मुहर्रिर का काम करता था।


तापमान 45 डिग्री पहुंच चुका है, आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। ऐसे में उल्टी, दस्त, वायरल फीवर आदि बीमारियां तेजी से फैल रही हैं।


बाइक चलाने के दौरान लोग अपने चेहरे को गमछे से बांध ले रहे हैं तो महिलाएं, युवतियां चेहा ढक कर या छतरी लगाकर ही बाहर निकल रही हैं। दोपहर होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते देखा जा रहा है।
विज्ञापन



उधर गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चे नदी, पोखरों  में तैराकी करते देखे जा रहे हैं। गर्मी व लू के प्रकोप से लोगों के मरने का सिलसिला जारी है। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें