फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हनुमानगढ़ी मंदिर के पास दो करोड़ से बनेगा घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 अतरी कोट मोहल्ला भीरा स्थित तमसा नदी के किनारे हनुमानगढ़ी मंदिर के पास दो करोड़ की लागत से घाट बनाया जाएगा। शासन से धन आवंटन होने के बाद नगर पंचायत की तरफ से कवायद शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी मंदिर के पास घाट बनाने के लिए दो करोड़ रुपये में इंटरलॉकिंग, बाउंड्री वॉल, सीढ़ी, पार्क, पेयजल बनाकर घाट का सुंदरीकरण किया जाएगा। नगर के लोगों को नदी में स्नान छठ पूजा पर जाने के लिए नदी पर सीढ़ी बनने से भी सुविधा होगी।
नगर के परस्कर वार्ड में भी दो करोड़ की लागत से राम घाट बनकर तैयार है, जिसका नगरवासी को लाभ मिल रहा है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा की पहल पर घाट का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत अधिशासी अधिकारी अर्जुन कुमार ने बताया कि हनुमानगढ़ी के पास घाट का निर्माण होने से नदी की भी शोभा बढ़ जाएगी। जल्द की काम शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें