फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशकों की शुरू हुई काउंसिलिंग

Wed, 18 Mar 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयोें में तैनात होने वाले अनुदेशकों की काउंसिलिंग बुधवार को शुरू हुई।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में 108 अंशकालिक अनुदेशकों की तैनाती की जानी है। इसके लिए पांच गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। पहले दिन महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई।
विज्ञापन

 काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के साथ परिजनों के आने के चलते बीएसए कार्यालय परिसर में भारी भीड़ रही। काउंसिलिंग के संबंध में नोडल अधिकारी तथा जिला समन्वयक प्रशिक्षण गजेंद्र सिंह ने बताया कि 108 अंशकालिक अनुदेशकों की काउंसिलिंग के लिए पांच गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। शारीरिक शिक्षा के सात, कला के 41, कंप्यूटर के 16, गृह विज्ञान के 14, कृषि के आठ तथा उद्यान के 22 पद हैं। 19 मार्च को पुरुष अभ्यर्थियाें की काउंसिलिंग होगी। 20 मार्च को छूटे हुए अभ्यर्थियों की काउसिंलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें