फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू की हत्या के लिए दी गई थी सुपारी

Wed, 18 Mar 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेला सुल्तानपुर में बीते 14 मार्च को हुई राजू की हत्या का खुलासा बुधवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजू की हत्या प्रतिशोध के चलते उसके ही गांव के दो युवकों को सुपारी देकर कराई गई। हत्या के लिए शूटरों को एक लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मृतक के ही गांव के रहने वाले हैं। हत्या में शामिल अभी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।  बताया कि राजू का संबंध एक आरोपी की बहन से था जिसकी हत्या जनवरी में ही कर दी थी।
विज्ञापन


घोसी कोतवाली क्षेत्र के ललितपुर लुदुही गंाव निवासी राजू यादव की हत्या बेला सुल्तानपुर में 14 मार्च की सुबह आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने कर दी थी। एसपी अनिल सिंह ने घटना की जांच कोतवाली पुलिस के साथ ही सर्विलांस और स्वाट टीम को दी थी।  एसपी ने बताया कि बुधवार की सुबह पांच बजे सिकड़ारे नहर पुलिया के पास संदिग्ध हाल में टहल रहे दो युवकाें को पुलिस ने उठाया। जिनके नाम सुनील यादव तथा पवन यादव हैं। तलाशी के दौरान सुनील  यादव के पास से एक तमंचा और चार कारतूस बरामद हुुआ। पूछताछ में सुनील ने राजू की हत्या में शामिल होना स्वीकार किया। सुनील ने बताया कि उसकी बहन से राजू का संबध था। काफी समझाने के बाद भी जब दोनों नहीं माने तो उसने स्वयं 13 जनवरी 2014 को अपनी बहन की हत्या कर दिया था। इस मामले में नौ माह तक जेल में रहने के दौरान उसकी जान पहचान कई कुख्यात अपराधियों से हो गई थी।

प्रतिशोध की आग में जल रहे सुनील ने सरायलखंसी थाने के डुमराव गंाव निवासी एक बदमाश के माध्यम से क्रमश: 25 हजार और 75 हजार दो किश्तों में एक लाख रुपये राजू की हत्या के लिए सुपारी दी। तय प्लान के अनुसार घटना के दिन राजू की हत्या कसारा और इंदारा के बीच में करनी थी। घटना के दिन राजू बोलेरो से कहीं जा रहा था। कार में पवन भी बैठा था।  सुनील और उसके दो अन्य साथी बदमाश पवन से ही राजू का लोकेशन ले रहे थे और स्वयं बाइक से  उसके इर्द गिर्द चल रहे थे। बेला सुल्तानपुर नहर पुलिया के पास एकांत देख बदमाशों ने बोलेरो में ही ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर राजू का काम तमाम कर दिया।  इसके बाद तीनों बाइक से निकटवर्ती बाजार गए और वहां से टेंपो से सुनील अपने गांव चला गया और शेष दोनों बदमाश बाइक से चिरैयाकोट चले गए। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल सुनील यादव और पवन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें