रेलवे ट्रेनों के वर्तमान नंबरों में परिवर्तन करने जा रहा है। इसके तहत मऊ जंक्शन से गुजरने वाली 12 से ज्यादा ट्रेनों के नंबर एक जनवरी से बदल जाएंगे। शनिवार को इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने भारतीय रेल पर आगे के 0 नंबर से चलाई जा रही अनारक्षित सवारी विशेष गाड़ियों और मेमू, डेमू के साथ अन्य विशेष गाड़ियों के नंबर में एक जनवरी 2025 से परिवर्तन कर नए नंबर से पहले की तरह संचालित की जाएगी।
इसके तहत 05444 मऊ-छपरा कचहरी अनारक्षित विशेष गाड़ी एक जनवरी से नए नंबर 55,102 से चलाई जाएगी। वहीं 05443 छपरा कचहरी-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी नए नंबर 55101 से तो 05167 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी नए नंबर 55133, 05168 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी नए नंबर 55134 से चलाई जाएगी। जबकि 05171 बलिया-शाहगंज नए नंबर 55135, 05172 शाहगंज-बलिया नए नंबर 55136 से जानी जाएगी।
01748 बनारस-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी का नया नंबर 55138 तो 01747 भटनी-बनारस का नया नंबर 55137 होगा। वहीं 05147 भटनी-वाराणसी सिटी मेमू का नया नंबर 65107 तो 05148 वाराणसी सिटी-भटनी मेमू का नया नंबर 65108 होगा।
इसी क्रम में 05427 आजमगढ़-वाराणसी सिटी मेमू का नया नंबर 65109 तो 05428 वाराणसी सिटी-आजमगढ़ मेमू का नया नंबर 65110 होगा।
इसी तरह से 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग मेमू गाड़ी का नई पहचान 65131 से होगी तो वहीं 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू गाड़ी का नया नंबर 65132 होगा।
वहीं 05477 दोहरीघाट-मऊ मेमू का नया नंबर 65133 तो डाउन 05478 मऊ-दोहरीघाट मेमू का नया नंबर 65134 होगा।
नाले के निर्माण कार्य के कारण किराना मंडी में दुकानों के आगे गलियों में हुआ जलभराव। संवाद